Breaking Newsछत्तीसगढ़बस्तररायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

बस्तर/ रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर बस्तर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, जहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनसभा को संबोधित करेंगी।

बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं के प्रतीक मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

अब सबकी नजरें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दशहरा के इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button