छत्तीसगढ़रायपुर

गांजा के साथ महाराष्ट्र के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार लाखों का समान जप्त

रायपुर| थाना मुजगहन क्षेत्र में गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 8प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में End-to-End कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पूरा मामला 

दिनांक 20.02.2026 को थाना मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत नया धमतरी रोड धनेली स्थित ओवरब्रीज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में थाना मुजगहन पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव एवं नरेश नाथनी मुदी निवासी महाराष्ट्र होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग एवं थैला की तलाशी लेने पर बैग एवं थैला में गांजा रखा होना पाया गया।  

 गणेश भाउराव जाधव एवं नरेश नाथनी मुदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 21.206 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 10,60,300/- रूपये* जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।   

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 

1. गणेश भाउराव जाधव पिता भाउराव जाधव उम्र 45 वर्ष पता पांदुर्ण थाना आरणी जिला यवतमाल महाराष्ट्र।

2. नरेश नाथनी मुदी पिता नाथनी मुदी उम्र 54 साल पता वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी जेसल मेलोड़ी जदल तक्का थाना पनवेल रायगड महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button