Breaking Newsछत्तीसगढ़दुर्ग
अवैध शराब परिवहन के चलते चार आरोपी गिरफ्तार लाखों के मशरूका जप्त
दुर्ग। अवैध शराब परिवहन के चलते दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर थाना पुलिस ने शराब परिवहन करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी शराब जप्त किए है जिसकी कीमत 1,34,400 रूपये आंकी गई हैं। साथ ही शराब परिवहन में उपयोग में लाया गया वाहन, मोबाइल, नगदी भी जप्त किए गए है।

इस तरह कुल 4,74,500 रूपये की मशरूका जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1- नरेश कुर्रे साकिन ग्राम डूमर नंदिनी नगर
2- लवकेश उर्फ बबलू साकिन गिरहोला, नंदिनी नगर
3- आर्यन कुमार लहरे साकिन ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
4- प्रभू बारले साकिन वार्ड नंबर 04 अहिवारा थाना नंदिनी नगर





