खैरागढ़छत्तीसगढ़

जीवन साथी एप के माध्यम से लाखों की ठगी पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई )/पुलिस की कार्रवाई, 1.67 लाख रुपये की ठगी का मामलाकेसीजी जिले के थाना छुईखदान पुलिस ने जीवनसाथी ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक युवती से शादी के नाम पर संपर्क कर उसकी व्यक्तिगत जानकारी और फोटो हासिल की और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 67 हजार रुपये की ठगी की।पीड़िता ने 8 अगस्त 2026 को थाना छुईखदान में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित यादव को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 308(2) और 318(4) के तहत कार्रवाई की है।केसीजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button