
रायपुर। मंदिर हसौद पुलिस ने अवैध हथियार, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक धारदार चाकू, 116 पौवा देशी शराब और शराब बिक्री की नगदी रकम समेत कुल 17,260 रुपये की सामग्री जब्त की है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम मुनगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 19 वर्षीय आदित्य निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मिथलेश वर्मा के कब्जे से 48 पौवा, प्रहलाद वर्मा से 33 पौवा, उमेश्वर अनंत से 35 पौवा और जितेन्द्र डहरिया से 40 पौवा देशी शराब बरामद की गई। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। सभी को तहसील न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया।पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने, अवैध शराब बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




