छत्तीसगढ़रायपुर

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सरकारी नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली लोगों से संपर्क वाला बताकर लोगों को झांसे में लिया था।

मामले में प्रार्थी बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि संतराम यादव और आदित्य मोहन पंडा ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे 70 हजार रुपये लिए। आरोपी आदित्य ने खुद को गृहमंत्री का निज सहायक होने की झूठी पहचान भी बताई थी।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 528/2026 के तहत BNS की धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य मोहन पंडा (23 वर्ष) निवासी कमल विहार और संतराम यादव (38 वर्ष) निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये नौकरी लगाने और ट्रांसफर कराने के नाम पर लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में पूछताछ अभी जारी है और ठगी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button