
रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-4 के अंतर्गत आने वाले ऑक्सीजोन गार्डन, रवि नगर गार्डन सहित शहर के अन्य उद्यानों में अव्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्यानों में प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आकाश तिवारी के अनुसार, ऑक्सीजोन गार्डन में 40 से अधिक लाइटें कई महीनों से बंद हैं। रवि नगर गार्डन की स्थिति भी खराब है। शाम के समय परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे में टहलना पड़ता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर 10 सितंबर को निगम प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद 21 सितंबर को जोन क्रमांक-4 की ओर से लाइटों को दुरुस्त कराने के लिए इंजीनियरों से प्राक्कलन तैयार कर भेजा गया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका।
नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि क्या नगर निगम और प्रदेश सरकार के पास उद्यानों की लाइटें ठीक कराने के लिए भी पर्याप्त राशि नहीं है? उन्होंने गांधी उद्यान, अनुपम उद्यान, गुरु तेग बहादुर उद्यान, गोपी चंदनानी उद्यान और कटोरा तालाब उद्यान सहित अन्य पार्कों की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।7 दिन का अल्टीमेटमआकाश तिवारी ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर उद्यानों की प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं की गईं, तो वार्ड की जनता के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।




