छत्तीसगढ़रायपुर

माँ शीतला मंदिर पहुंचे विधायक अनुज शर्मा, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण का दिया आश्वासन धनेली के प्राचीन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देवकर साहेब और नितिन अग्रवाल ने भी किया दर्शन

रायपुर। ग्राम पंचायत धनेली स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध माँ शीतला मंदिर में पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

माता के दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में आवश्यक विकास कार्यों की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित किया। इस पर अनुज शर्मा ने मंदिर के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन से ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर संत असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी के प्रमुख एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकर साहेब भी उपस्थित रहे। उन्होंने माँ शीतला के दर्शन कर जनकल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरी शंकर अग्रवाल ने भी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नवरात्रि की नौ रातों के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच नरेंद्र साहू सहित दुलेश्वर साहू, ललित राव, टिकेंद्र साहू, दीपक निषाद, राहुल साहू, भुवन साहू, अर्जुन साहू, यशवंत, डोमार, त्रिभुवन, पंचू, गब्बर यशवंत, इशांत साहू, सुरेश निषाद, बैगा गिरधर वर्मा तथा शीतल मानस मंडली की मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने माँ शीतला धाम के विकास एवं मंदिर परिसर को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और ग्राम विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button