छत्तीसगढ़महासमुंद

स्कूल में रस्सी का झूला बना मौत का फंदा, चौथी के छात्र की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुड़ीडीह के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा चौथी के 10 वर्षीय छात्र तरुण चौहान की मौत हो गई। पेड़ पर रस्सी से बने झूले में खेलते समय रस्सी उसके गले में फंस गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, तरुण स्कूल का समय शुरू होने से पहले ही परिसर में पहुंच गया था। वह पेड़ पर लगी रस्सी से झूला झूलते हुए खेल रहा था। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई। बताया जा रहा है कि बच्चे इस रस्सी पर उल्टा लटककर भी खेलते थे।कुछ महिलाएं स्कूल परिसर पहुंचीं तो उन्होंने छात्र को रस्सी में फंसा देखा। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालहादसे के बाद स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पेड़ पर काफी समय से रस्सी लगी थी और बच्चे उस पर झूलने के साथ उल्टा लटककर भी खेलते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संभावित खतरे को समय रहते दूर क्यों नहीं किया गया।घटना स्कूल खुलने से पहले की बताई जा रही है। उस समय परिसर में कोई शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि, सुरक्षा में लापरवाही हुई या नहीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारीभंवरपुर चौकी प्रभारी अनंजना चंद्रा के अनुसार, छात्र खेल रहा था, उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था।

खेलते समय रस्सी उसके गले में फंसने से उसकी मौत हुई।वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने कहा कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button