छत्तीसगढ़दांतेवाड़ा

दंतेवाड़ा: शराब पीने से मना करने पर हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कुआकोंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धनिकरका के कोटवारपारा में शराब नहीं पीने की समझाइश देने पर बामन मरकाम और हूँगा मरकाम के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी बामन मरकाम ने लोहे के टंगिया और मिट्टी की ईंट से हमला कर दिया, जिससे हूँगा मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।मामले में थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और 16 अक्टूबर 2026 को न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम की रही अहम भूमिकायह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमार्जुन नाथ ताण्डी सहित कुआकोंडा थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुआकोंडा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button