छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच कोलकाता में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा 17 लोगों की मौत

दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच कोलकाता में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया. इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हैं.

हादसे के बाद प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button