छत्तीसगढ़रायपुर

बंगोली से रायखेड़ा तक जनसमस्याओं के समाधान की पहल, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की विकास कार्यों की घोषणा, धनसूली में मंत्री टंक राम वर्मा ने अभियान को सराहा

रायपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बंगोली, कुर्रा, मुरा, धनसूली और रायखेड़ा में आयोजित जनचौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की पहल की गई।

ग्राम बंगोली में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने प्रार्थना शेड, शौचालय, श्मशान घाट, सीसी रोड और अतिरिक्त कक्ष सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं, कुर्रा और मुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं नवनिर्मित मकानों की चाबियां सौंपी गईं। अन्य पात्र हितग्राहियों को भी शासकीय योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की गई।

धनसूली में मंत्री टंक राम वर्मा ने की पहल की सराहनाग्राम धनसूली में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने अभियान में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुनने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास की सराहना की। साथ ही ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

नवीन अग्रवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करना और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के समन्वय से क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास जारी रहेगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button