छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

Chhattisgarh Crime: बाईक बोट स्कीम का लोगों को दिया झांसा, करोड़ों रुपए ठगे तीन आरोपी गिरफ्तार

बाईक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है जहां ओला/उबेर की तर्ज पर बाईक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना संजय भाटी एवं करणपाल सिंह, राजेश भारद्वाज गिरफ्तार किया गया साथ ही थाना सिविल लाईन में 2019 के प्रकरण के चलते गिरफ्तारी की गई है ।

क्या है पूरा मामला:

एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित प्रकरण एवं धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत लंबित प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में प्रार्थी अखिल कुमार बिसोई पिता बल्लभ बिसोई उम्र 36 साल पता लक्ष्मी नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपेार्ट दर्ज कराया कि मेसर्स गर्विट इनोेवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड, चीति जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर व मालिक संजय भाटी, सचिन भाटी एवं अन्य लोगो के द्वारा ओला की तर्ज पर बाईक बोट स्कीम के तहत एक बाईक में 62,100/- रूपये जमा कराकर लाभ के रूप में प्रति बाईक में हर माह 9,765/- रूपये देने का झांसा देकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से करोड़ो रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया है।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 463/2019 धारा 420, 406, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस टीम गौतमबुद्ध नगर रवाना किया गया, जहां ज्ञात हुआ कि आरोपी संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, करणपाल सिंह, केन्द्रीय कारागार भरतपुर/जयपुर राजस्थान में निरूद्ध है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया जाकर गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाही कर पुलिस रिमांड लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. संजय भाटी पिता रतन सिंह भाटी उम्र 51 साल पता ग्राम चीती, थाना दकनौर, गौतमबुद्ध नगर, उ.प्र.**

02. करणपाल सिंह पिता केहरी सिंह उम्र 57 साल पता एफ-83, गंगासागर, डिफेंस कालोनी, मवाना रोड, थाना भावनपुर, जिला मेरठ उत्तरप्रदेश।

**03. राजेश भारद्वाज पिता शंकरलाल पता उम्र 58 साल पता मोहल्ला सेकपेन, खुर्जा, थाना खुर्जानगर, जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button