CM ROADSHOW: मुख्यमंत्री साय रोड शो में हुए शामिल कहा, शहर के विकास के लिए भाजपा का महापौर चुने

*बिलासपुर/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए जहां आमसभा में सम्मिलित हुई, साथ ही महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया, भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए “अटल विश्वास पत्र” बनाया है। इसके एक-एक वादे को पूरा करने हेतु हमारी सरकार संकल्पित है। मैं बिलासपुर की जनता से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करता हूँ। नगर के काली मंदिर, तिफरा से प्रारम्भ हुए इस रोड शो में भगवा समंदर नजर आया।

सड़क के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया।