छत्तीसगढ़रायपुर

नरैया तालाब के पास एक युवती की लाश पेड़ में लटकी मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के नरैया तालाब के पास ही एक युवती की लाश पेड़ में लटकी मिली है जहां सुबह-सुबह शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

वही शव की पहचान में पुलिस कर्मी जुटी हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की महिला अकेले आई थी या किसी के साथ पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल में मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा इस घटना के बाद से ही नरैया तालाब और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button