Dog byte: 5 साल के बच्चे को कुत्ते ने बनाया शिकार, दलदल सिवनी दया नगर में बढ़ा आतंक, घायल अवस्था में मासूम को कराया भर्ती

रायपुर। दलदल सिवनी के दया नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। जिसके चलते एक 5 साल के बच्चे पर कुत्तों के हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज होने की पुष्टि की।

स्थानीय निवासियों ने कहा
कि कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वे अक्सर राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।नगर निगम इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करेगा, यह देखना बाकी है। लेकिन एक सवाल जरूर उठता है—आखिर कब तक मासूम बच्चे और आम नागरिक इस खतरे का शिकार होते रहेंगे?