Breaking News
Durg Breking Accident: बुलेट में 2 युवक थे सवार: देर रात तेज रफ्तार का कहर: फिर हुई मौत

दुर्ग। 12 और 13 जनवरी की दरमियानी रात बिती रात दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 1 युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है और ये पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि बुलेट की रफ्तार इतनी तेज थी कि ओवर ब्रिज डिवाइडर से जा टकराई और दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। और दूसरे युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां घायल का इलाज जारी है। वहीं दोनों युवक शंकर नगर के रहने वाले है। और मृतक का नाम विवेक उमरे बताया जा रहा है साथ ही घायल युवक का नाम संगीत साहू है। और ये मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
