छत्तीसगढ़

Election: BJP प्रत्याशियों की सूची कभी भी हो सकती है जारी, धान खरीदी को लेकर कहा इस बार टूटा रिकॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड बताता है कि, विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में तेज गति से काम कर रही है, कांग्रेस शुरू से धान खरीदी को लेकर अफवाह और झूठ फैला रही थी। ये रिकॉर्ड उनको करारा जवाब है, धान खरीदी का अब तक का सारा रिकॉर्ड टूटा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा

भारतीय जनता पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रकिया अंतिम चरण में है। पार्टी की मंडल चुनाव समिति, जिला चुनाव समिति और संभाग स्तरीय समिति की बैठक हो चुकी है। कभी भी प्रत्याशियों की सूची घोषित हो सकती है। राम वन गमन पथ पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के लिए किसी को भी नहीं छोड़ा है। चाहे महादेव का नाम हो, चाहे भगवान राम का विषय हो, कहीं पर भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रास्ता नहीं छोड़ा है। राम वन गमन पथ के निर्माण में दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी चयन में कांग्रेस के पिछड़ने के सवाल पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, कांग्रेस को हार का डर सता रहा है, इसलिए घर पर बैठे हुए हैं, प्रत्याशी चयन पर फैसला नहीं कर पाए हैं। जनता इन्हें घर बैठाने का मन बना चुकी है। ….. …….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button