Election commission: 3 चरणों में होगी पंचायत चुनाव, 11 फरवरी को निकाय चुनाव के मतदान और 15 को नतीजे

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। जिसके लिए मतदान 11 फरवरी को होंगे। पंचायत चुनाव 3 चरणों में 17, 20 एवं 23 फरवरी को होगी। निगम और पालिका चुनाव के लिए मतगणना 15 फरवरी को होगी। चुनाव तारीख की घोषणा के साथ निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी गई। 10 वर्षों बाद पुनः महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2019 में प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुनाव की व्यवस्था समाप्त कर दी थी। यही कारण है कि 2019 में चुने हुए पार्षदों के बीच से यानी अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुने जाने काफ़ी पुरानी वाली व्यवस्था लागू कर दी गई थी। चूंकि अप्रत्यक्ष प्रणाली के चुनावों से अधिकांश नगरीय निकायों में भारी अराजकता की स्थिति देखने को मिली थी। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने पुराने वाले फैसले को पलटते हुए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव वाले पुराने सिस्टम को फिर से बहाल किया।
