Balodखैरागढ़छत्तीसगढ़डोंगरगढ़दुर्गधमतरीबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरबीजापुरबेमेतराराजनांदगांवरायपुर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया केंद्रीय बजट 2026–27 CM साय ने कहा इससे निश्चित ही हमारे छग को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी

रायपुर/ कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 भाषण का श्रवण किया। यह ऐतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है। यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।

साथ ही cm साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button