
बिलासपुर। कोरबा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक शुभम नायडू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा उर्फ प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 डायल कर और परिजनों को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गए -जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक आपको बता दूं कि दोनों बिलासपुर के निवासी हैं और बस में कोरबा आए थे बताया जा रहा है कि युवक की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है वही बताया गया कि दोनों कल रात से लापता थे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सच्चाई का पता लग रही है प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।




