रायपुर में कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीता है करीब 5 से ज्यादा लड़कों ने हॉकी स्टिक, लाठी और नुकीले चीज से मारा है दरअसल किसी पुराने विवाद के चलते यह मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते है किस तरह से बीच सड़क लड़के मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हमले में व्यापारी के सर,माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटे आई है। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद से पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणी पुरम तालाब के पास का है।

क्या है पूरा मामला देखिए
दिनांक 11.09.2025 को शाम 07 से 07.30 के मध्य प्रार्थी अपनी क्रेटा कार सीजी-04 एलएस-70738 में अपने दोस्त मोहम्मद अमान, आकाश ठाकुर के साथ साथ गोल चैक सुन्दर नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वासुदेव हास्पिटल के पास, रोहणीपुरम तालाब में शहरूख भण्डार अपनी एक्टिवा में आया तथा राजिक नागा, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा एवं अन्य भी वहाॅं आ गये तथा आपसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के मध्य माॅ-बहन की गंदी-गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों पक्षों के द्वारा अपने पास रखे हाॅकी के स्टीक एवं नूकिले वस्तु से मारपीट किया। उक्त मारपीट से दोनों पक्षों के सिर एवं माथा तथा बाये हाथ, गर्दन के पीछे, दाहिने पैर के घूटना में चोट आया।

प्रकरण में दोनों पक्षों के विरूद्ध थाना डीडी नगर में कांउटर अपराध क्रमांक 409/25 धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 410/25 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रथम पक्ष के आरोपी 01. शुभम मिश्रा पिता मेजेश मिश्रा उम्र 29 साल साकिन आनन्द विहार जागृति कूल के पीछे, भाठागांव तथा आयुष अग्रवाल पिता स्व. जयंत अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी युनी होम काॅलोनी रायपुर को गिरफ्तार किया गया है।
द्वितीय पक्ष के आरोपी ओम दुबे पिता राजीव दुबे उम्र 25 साल निवासी मोतीलाल नगर सरस्वी नगर 02. वैभव रंगी उर्फ हैप्पी रंगी पिता जितेन्द्र रंगी उम्र 25 साल निवासी व्हीआईपी चौक सुन्दर नगर रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य काउंटर एफआईआर दर्ज किया जाकर विवेचना जा रहा है।




