छत्तीसगढ़रायपुर

प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 209 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10), एक स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 43 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति स्कूटी पर प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रोहित धरमवानी को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुई।

पूछताछ में रोहित ने टैबलेट फाफाडीह निवासी करण यादव से प्राप्त करना बताया। इसके बाद पुलिस ने करण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 313/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की धारा 22(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।सप्लाई नेटवर्क की जांच जारीपुलिस अब प्रतिबंधित टैबलेट की उपलब्धता, परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:1. रोहित धरमवानी (27), निवासी पार्वती नगर, मुर्राभट्ठी, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।2. करण यादव (28), निवासी पाठक गली, फाफाडीह नाकापारा, थाना गंज, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button