Balodखैरागढ़छत्तीसगढ़रायपुर

गांजा के साथ अंतर्राज्यीय 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में महिला आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये, प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में End-to-End कार्यवाही की जा रही है। महिला आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

दिनांक 17.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान पास दो महिला गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर महिला आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर महिलाओं को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा एवं इसरत बानो होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।  

महिला आरोपी खिलेश्वरी वर्मा एवं इसरत बानो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 10 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये* जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।   

प्रकरण में गिरफ्तार महिला आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार महिला आरोपी

01. खिलेश्वरी वर्मा पिता मोहन लाल वर्मा उम्र 18 साल 03 माह निवासी भनपुरी सेनधवार तालाब के पास थाना खमतराई रायपुर।

02. इसरत बानो पिता अमीन खान उम्र 21 साल निवासी शहडोल किरण टॉकिज के पास थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button