रायपुर 7 अक्टूबर। मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 1 नाबालिग सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जप्त किया गए मशरूका की कीमत 1.50 लाख रुपए आंकी गई है वहीं पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- विवरण – प्रार्थी अश्वनी त्रिवेन्द्र ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम छछानपैरी मुजगहन रायपुर – पुराना धमतरी रोड किनारे आरती फ्युल्स के0एस0के0 नाम से पेट्रोल पंप है। दिनांक 22-23.10.2025 के दरमियानी रात में प्रार्थी पेट्रोल पंप मंे अकेला था। प्रार्थी पेट्रोल पंप के आफिस के दरवाजा को बंद कर सो गया तथा पेट्रोल पंप के लाक को बंद नहीं किया था। प्रार्थी प्रातः आफिस अंदर देखा तो चिल्हर पैसा का डिब्बा नहीं था जिस पर उसके द्वारा ऑफिस मंे लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को देखने पर पाया कि रात्रि 04.19 बजे एक बाईक में 02 लड़के आये और स्वयं पेट्रोल पंप से मोटर सायकल मंे पेट्रोल भर लिये और चले गये। उसके कुछ देर बाद एक बाईक में फिर 02 लडके आये जो मोटर सायकल में पेट्रोल डालने के लिये पंप को चालू कर रहे थे किंतु पंप को चालू नहीं कर पाये तथा उनमें से एक लड़का ऑफिस का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर खिड़की मंे रखें एक टाईटन घड़ी, दो डिब्बा मंे रखंे चिल्हर पैसा, 40 लीटर पेट्रोल एवं तीन मोबाईल फोन तथा पर्स जिसमें क्रेडिट कार्ड एसबीआई बैंक का, डेबिट कार्ड आईडीबीआई, एसबीआई बैंक का ड्रायविंग लायसेंस, वोटर आईडी कार्ड था को चोरी कर ले जा रहा था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 236/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- विवरण – प्रार्थी जय प्रकाश निषाद ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित मां शीतला फ्युल्स पेट्रोल पंप मंे सेल्समैन का काम करता है। दिनांक 01.12.2025 को रात्रि करीबन 11.15 बजे पेट्रोल पंप में बिना नंबर सोल्ड काले रंग का एक्टीवा में सवार होकर 04 लडके पेट्रोल भराने के नाम से आये तथा पेट्रोल पंप के कैबिन अंदर 02 लड़के प्रवेश किये जिस पर प्रार्थी दोनों को कैबिन से बाहर जाने कहा तो लड़के अपने पास रखंे चाकू को निकालकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाईल फोन व पेट्रोल डीजल की बिक्री व प्रार्थी का निजी पैसा को लूट लिये। प्रार्थी द्वारा कैबिन के दरवाजा को बाहर से बंद करने पर अंदर दोनों लडको ने दरवाजा के शीशा को तोड़ा तथा चारों भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 269/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण मंें मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
- इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर अपराध क्रमांक 236/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी कुणाल साहू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी टोमन साहू उर्फ मोनू साहू, विनोद निषाद तथा एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी टोमन साहू उर्फ मोनू साहू एवं विनोद निषाद की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 2500/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/क्यू क्यू/1110 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 269/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी कुणाल साहू, विनोद निषाद, अनिमेष राठौर उर्फ अंशु तथा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर चारों के द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। चारों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की नगदी रकम 9,000/- रूपये तथा घटना मंे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू को जप्त कर चारों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी विनोद निषाद वर्ष 2025 में नकबजनी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 236/25) –
01. कुणाल साहू पिता गेंदूराम साहू उम्र 19 साल निवासी गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
02. टोमन साहू उर्फ मोनू साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 साल निवासी सोनपैरी थाना मुजगहन जिला रायपुर।
03. विनोद निषाद पिता स्व. राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा। हाल पता – आदर्श नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी (अपराध क्रमांक 269/25) –
01. कुणाल साहू पिता गेंदूराम साहू उम्र 19 साल निवासी गांधी चौक देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
02. विनोद निषाद पिता स्व. राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा। हाल पता – आदर्श नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. अनिमेष राठौर उर्फ अंशु पिता कृष्णधन उम्र 20 साल निवासी हर्ष टॉवर चौथी मंजिल मकान नंबर सी-403 देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
04. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।




