छत्तीसगढ़रायपुर

Jashpur News: गोवा से गिरफ्तार हुआ रेप का आरोपी, नाबालिग बालिका से किया था दुष्कर्म, गर्भवति होने पर हुआ खुलसा

ऑपरेशन अंकुश के तहत दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके गोवा से जशपुर लेकर आई है। मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत की है आरोपी ने नाबालिग़ बालिका से दुष्कर्म किया था, गर्भवति होने पर खुलासा हुआ गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी मिलराम हो फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और लगातार तलाश करते हुए आखिर गोवा में धर दबौचा आरोपी के विरुद्ध थाना बागबहार में बी एन एस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम मिलराम तिर्की बताया जा रहा है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.10.25 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रिपोर्ट दिनांक से चार -पांच दिन पूर्व पीड़ित नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को मासिक धर्म नहीं आ रहा है, व बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ, गांव का ही आरोपी मिलराम तिर्की उम्र 52 वर्ष के द्वारा, जंगल में बकरी चराने के दौरान उसकी नाबालिक बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था, जिसे कि उसकी बेटी लोक लाज के भय से किसी को नहीं बता रही थी। उसके गर्भवती होने पर उन्हें यह बात पता चली है।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। व नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी,।

इसी दौरान पुलिस को अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फ़तोड़ा क्षेत्र में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई, जिनके द्वारा थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की उक्त रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिलराम तिर्की उम्र 52 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button