छत्तीसगढ़रायपुर

अपहरण कर दो लोगों को बंधक बनाया, वसूली की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर| अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है. और 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस की त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई से दो बंधकों को सकुशल मुक्त भी कराया गया है.

आपको बता दें कि टीम की सतत दबिश से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश जारी है 3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त किया गया. पैसों के लेन-देन विवाद में संगठित साजिश साजिश रची गई थी. मामले में एक आरोपी के फ़रार होने की बात भी कही जा रही है. जिसके पता सजी में पुलिस जुटी हुई है.

दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट श्री संदीप पटेल द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई।संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई, जहां से *जीवन यदु(धमतरी) एवं राकेश शर्मा*(धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग *2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद* के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था।

हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली गई। पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।*लगातार दबिश एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने निम्न 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया:

01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।

03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।

आरोपियों के कब्जे से *3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन* जप्त किए गए।*हरिओम सोनकर के विरुद्ध 14 पूर्व आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं,* जबकि अन्य प्रमुख आरोपी भी पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

*अपराध क्रमांक 42/2026* अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button