लवन पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवन पुलिस ने ग्राम गिंदोला के जोगी डबरी के पास जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,130 नकद और 52 ताशपत्ती जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिंदोला के जोगी डबरी के पास कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर लवन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ा।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया।
पुलिस ने मौके से कुल ₹3,130 नकद और 52 ताशपत्ती जब्त की। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 0344/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम1. डकेश्वर पटेल (50 वर्ष), निवासी गिंदोला।2. झनीष पटेल (24 वर्ष), निवासी गिंदोला।3. रामचंद साहू (43 वर्ष), निवासी गिंदोला।4. गोपी पटेल (29 वर्ष), निवासी गिंदोला।5. राजु सोनवानी (38 वर्ष), निवासी कोनारी।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय के निर्देशन में की गई। पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी है।




