छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में मैराथन का आयोजन बॉलीवुड स्टार रनदीप हुड्डा हुए शामिल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा छग स्वस्थ रहेगा, तभी विकसित प्रदेश का संकल्प होगा साकार कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सुबह नवा रायपुर, अटल नगर में बंसल पंख मैराथन में लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने दौड़ लगाया। इस दौड़ में उनके साथ सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट चल रहा है। उसी के तर्ज पर लोगों को फिट रहने का संदेश देने मैराथन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ स्वस्थ रहेगा, तभी हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर पाएंगे। इसमें दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को बहुत बहुत बधाई।श्री साव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि, कांग्रेस केवल भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति करती है।

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण वास्तव में विकसित भारत के गांवों की कल्पना को साकार करने वाली है। भविष्य के समृद्ध गांव के निर्माण करने की योजना है, इससे श्रमिकों को रोजगार के ज्यादा अवसर मिलेंगे, किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह आज के गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला है। कांग्रेस का प्रदर्शन केवल दिखावा रह जाएगा। इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है। केवल नाम बदलने पर और जी राम जी होने पर विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस को राम के नाम पर क्यों डर लगता है। ये केवल विरोध के लिए विरोध है। इसमें कुछ तथ्य नहीं है। श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संविधान और संवैधानिक ढांचा पर हमला कर रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो अपने राज्य के जान माल की रक्षा नहीं कर पा रही है। भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हथकंडे कर रही है। ये लोकतंत्र में अक्षम्य है। ये किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button