
निरंजनी पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद अग्रवाल एवं उनके परिवार से आत्मीय भेंट कर उन्हें अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाराज का ससम्मान स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।




