छत्तीसगढ़रायपुर

ऑपरेशन विश्वास: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 वारंटी गिरफ्तार

रायपुर। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की गई है।24 से 30 अगस्त 2026 तक उत्तर, पश्चिम और मध्य जोन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 82 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक इस दौरान आबकारी एक्ट के 167 मामलों में 167 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। कुल 273 पव्वा देशी शराब जब्त की गई। वहीं मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 60.339 किलोग्राम गांजा, 1,590 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और 10.59 ग्राम हेरोइन सहित मोबाइल फोन, स्कॉर्पियो वाहन और अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 17 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।हथियारों पर भी शिकंजासार्वजनिक स्थानों पर चाकू और धारदार हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 20 प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 20 चाकू एवं धारदार हथियार बरामद किए।

जोनवार कार्रवाई में उत्तर जोन से 2, पश्चिम जोन से 12 और मध्य जोन से 6 चाकू/धारदार हथियार बरामद हुए।इसके साथ ही धारा 170 बीएनएस के तहत 203 प्रकरण और धारा 126/135 बीएनएस के तहत 211 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।गुंडा और निगरानी बदमाशों की चेकिंगपुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों और निगरानी बदमाशों पर भी विशेष निगरानी रखी। उत्तर जोन में 62 गुंडा बदमाशों और 32 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। पश्चिम जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थायी वारंटियों की धरपकड़ और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button