Blog

भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री पर सियासत तेज, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस को दी चुनौती अडानी समूह को संयंत्र बेचे जाने के दावे को बताया भ्रामक, सबूत पेश करने या माफी मांगने की कही बात

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर संयंत्र को अडानी समूह को बेचे जाने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन दावों को मनगढ़ंत और भ्रामक बताते हुए कांग्रेस से ठोस तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की पहचान, सम्मान और लाखों श्रमिकों के परिश्रम का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थान को लेकर गलत जानकारी फैलाना आपत्तिजनक है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव पर राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।भाजपा सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से भटककर राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाया।लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि यदि उनके पास संयंत्र को अडानी समूह को बेचे जाने के प्रमाण हैं, तो वे उन्हें सार्वजनिक करें, अन्यथा अपने आरोपों के लिए माफी मांगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button