Raipur crime: संपत्ति के लालच में पति को जलाया, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र के पीड़ित शिव कुमार बंजारे को उसकी पत्नी द्वारा जलाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल आरोपिया सूरज बाई जोशी जमीन जायदाद को अपने नाम करने को लेकर हमेशा अपने पैंतीस विवाद किया करती थी और नही करने पर गाली गलौज कर मारपीट भी करती थी 14 जनवरी को पीड़ित अपनी पहली पत्नी रूखमणी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा गया।जो पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी व जमीन जायदाद को अपने नाम करने बोली जिसके बाद व्यक्ति खाना खाकर वही सो गया। रात के लगभग 11.30 बजे दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू करके रखी थी और उसमें आग लगा दिया जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसका उपचार वर्मा अस्पताल किया जा रहा है आपको बता दे कि आरोपियां सूरज बाई जोशी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपियां को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।