Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Safola सिर्फ नाम का बड़ा ब्रांड क्वालिटी कंट्रोल ज़ीरो? इतना बड़ा ब्रांड और इतनी बड़ी लापरवाही, ओट्स के पैकेट में निकला कीड़ा

राजधानी रायपुर से एक मामला सामने आया जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। सफोला के पैकेट से कीड़ा निकला है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन अभी तक जिम्मेदारों के कान में जूँ तक नहीं रेंग रहा।

दरअसल युवक ऑफिस से आया और जैसे ही  Safola ओट्स का ₹18 वाला पैकेट खोला, उसमें कीड़ा निकला। सोचिए-जो ब्रांड सेहत की बात करता है, वही कीड़े वाला प्रोडक्ट बेच रहा है।

खरीदी गई जगह:

रायपुर (निजी दुकान)पैकिंग डेट:3 सितंबर 2025एक्सपायरी:3 सितंबर 2026मतलब साफ है – न प्रोडक्ट एक्सपायर था, न कोई गलती ग्राहक की, फिर ये गंदगी कैसे?

Safola सिर्फ नाम बड़ा है या क्वालिटी कंट्रोल ज़ीरो?

अब सोचिए, अगर यही चीज़ किसी बच्चे या बुज़ुर्ग के खाने में चली जाती तो?❌ ऐसा ब्रांड अब भरोसे के लायक नहीं❌ हेल्थ के नाम पर खिलवाड़Safola जवाब दो ये लापरवाही कब तक चलेगी? Saffola Oats के पैकेट में कीड़ा निकलना सिर्फ़ गलती नहीं, ये खुली लापरवाही है।

शिकायत करने पर कंपनी आई, पैकेट उठाया और replace करके निकल गई – जैसे इंसानों की सेहत कोई मायने ही नहीं रखती।शर्म आनी चाहिए ऐसे बड़े ब्रांड को। सोचिए, अगर यही oats किसी छोटे बच्चे ने खा लिया होता, किसी बुज़ुर्ग ने या किसी बीमार इंसान ने,और उसकी हालत बिगड़ जाती, तो क्याSaffolaसिर्फ़ पैकेट बदलकर मामला रफा-दफा कर क्या लोगों की जान की कीमत सिर्फ़ एक पैकेट जितनी है? विज्ञापनों में सेहत का ज्ञान देने वाली कंपनी जब असल ज़िम्मेदारी की बारी आती है तो चुप्पी साध लेती है। खाने की चीज़ में कीड़ा निकलना सीधे जनता की सेहत से खिलवाड़ है, और ऐसे मामलों में सिर्फ़ replacement नहीं बल्कि जवाबदेही, माफी और सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर आज आवाज़ नहीं उठाई गई, तो कल किसी और घर में इससे भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button