छत्तीसगढ़रायपुर

स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान: इको फ्रेंडली गणेशोत्सव को साकार करने सामने आए भक्तजन, महादेवघाट विसर्जन कुण्ड में 6 हजार से अधिक मूर्तियों का हुआ विसर्जन निगम द्वारा जटायु वाहन से विशेष सफाई

रायपुर। स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा निर्देश अनुसार रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महादेवघाट खारून नदी के समीप विसर्जन कुण्ड में इको फ्रेंडली श्रीगणेश उत्सव के अंतर्गत खारून नदी के पास विसर्जन कुण्ड तैयार किया है.

जिसमें आज लगातार 5 वें दिन दिनांक 10 सितम्बर 2025 को भी सुबह से ही श्रीगणेश भक्तों का संगम बना रहा और दिनांक 10 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक श्रीगणेश की 4080 छोटी मूर्तियों और 1839 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन श्रीगणेश के भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करके और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश से अगले वर्ष जल्दी आने की विनम्र प्रार्थना करते हुए कर चुके है।

श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन कुण्ड में विसर्जन का सिलसिला आज दिनांक 10 सितम्बर 2025 को लगातार 5 वें दिन जारी रहा और इस हेतु महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर का विसर्जन कुण्ड प्रथम पूज्य देव श्रीगणपति के भक्तों का संगम बना रहा। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्री गणेश विसर्जन झांकी रूट में रोड वैक्युम क्लीनर मशीन जटायु वाहन की सहायता से रूट मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम की गई।

रायपुर नगर निगम की मुख्यालय और जोनों की टीम लगातार सतत मॉनिटरिंग कर 24 घण्टे 8-8 घण्टे की 3 पालियों में दिनांक 6 सितम्बर 2025 को सुबह 6 बजे से दिनांक 12 सितम्बर 2025 को सुबह 6 बजे तक के लिए प्रशासनिक ड्यूटी लगाई गई है। स्वच्छ गणेश उत्सव अभियान 2025 के अंतर्गत बूढ़ातालाब, तेलीबाँधा तालाब, कंकाली तालाब सहित शहर के लगभग 3 दर्जन मुख्य विभिन्न तालाबों में नगर निगम रायपुर द्वारा श्रीगणेश भक्तों की सुविधा हेतु अस्थायी विसर्जन कुण्ड रखवाये गए, जहां पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने श्रीगणेश की छोटी मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन भक्ति के साथ किया.

बड़ी संख्या में विभिन्न तालाबों में मोहल्लों से बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने तालाबों के अस्थाई विसर्जन कुण्ड में श्रीगणेश की छोटी मूर्तियों का विसर्जन कर गणपति बप्पा को नम आँखों से विदाई देकर पूजा, अर्चना, आरती सहित भगवान से अगले वर्ष जल्दी आने की विनम्र प्रार्थना की विभिन्न तालाबों में पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रीगणेश भक्तों ने श्रद्धापूर्ण विसर्जन अस्थाई विसर्जन कुण्ड में किया और बड़ी संख्या में खारून नदी और शहर के तालाबों का पर्यावरण सुरक्षित रखने के जनहितैषी अभियान में स्वस्फूर्त सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button