छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में नकाबपोशों का आतंक! तलवारें लहराते गलियों में घूमे युवक, दहशत में मराठा पारा

धमतरी में नकाबपोशों का आतंक! तलवारें लहराते गलियों में घूमे युवक, दहशत में मराठा पारा

धमतरी। कोतवाली थाना से महज 200 मीटर दूर मराठा पारा बस्ती में नकाबपोश युवकों की कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। 21 अक्टूबर की रात दर्जनभर से अधिक युवक एक जैसे नकाब पहनकर हाथों में तलवारें लहराते हुए गलियों में घूमते नजर आए। इस दौरान युवक गाली-गलौज करते और लोगों को ललकारते रहे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने छतों और खिड़कियों से छिपकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद नकाबपोश युवकों की पहचान और उनके इरादों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आखिर कौन थे नकाबपोश?

थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, युवक कौन थे और किस मकसद से बस्ती में पहुंचे थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button