धर्मांतरण: मोवा के एक मकान में चल रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठन ने घेरा,10 गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया। है। जहां दलदल सिवनी के मितान विहार के एक घर में कुछ लोग लंबे समय से धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। हिंदू संगठनों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। और जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दे कि धर्मांतरण की जानकारी मिलते ही जमकर हिन्दू संगठन के लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मौके पर कई थाने की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला, घटना के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को पुलिस समझाने में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन का आश्वासन दिया। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा के बीच घर के अंदर मौजूद लोगों को थाने लेकर गई।जहां पुलिस ने तीन लोगों को धर्मांतरण के आरोप में हिरासत में भी लिया है।वही मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर लखन पटले ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,इनके खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।