Blog

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने गुम हुए 100 मोबाईल फोन ढूंढ कर उनके स्वामियों को किया सुपुर्द, साल भर में 300 फोन ढूंढे

रायपुर। राजधानी में आवेदकों के गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को बरामद किया गया। गुम मोबाईल फोन को देश के विभिन्न राज्यों उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से बरामद किया गया। बरामद किये गये कुल 100 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत लगभग 20 लाख रूपये की कीमत है ।साल 2026 में अब तक 60 लाख रूपये कीमत के कुल 300 नग गुम हुए मोबाईल फोन ढूंढ कर वापस मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया।

विवरण – गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं प्रभारी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाते हुये पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। *कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये* बरामद कर आज दिनांक 11.03.2026 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर जमा कराया गया। इसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आम जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल संबंधित थाना/साईबर सेल कार्यालय में जमा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button