
राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में वर्षा गोस्वामी नाम की एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ चल रहे विवाद के कारण काउंसलिंग के लिए थाने आई हुई थी।

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए DKS अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल उसकी पहचान और आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।