छत्तीसगढ़डोंगरगढ़राजनांदगांवरायपुर

एक चिता पर हुआ हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का अंतिम संस्कार, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ में माओवाद (नक्सलवाद) अंतिम सांस ले रहा है। आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में मारा गया एक करोड़ का इनामी माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नि राजे का शव गृहग्राम पूवर्ति लाया गया, जहां आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। हिड़मा को जहां काले कपड़े पहनाए गए तो दूसरी और राजे को लाल जोड़ा पहनाया गया।

Oplus_131072

आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली में मारा गया एक करोड़ का इनामी माओवादी हिड़मा और उसकी पत्नि राजे का शव गृहग्राम पूवर्ति लाया गया, जहां आदिवासी संस्कृति से अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। हिड़मा को जहां काले कपड़े पहनाए गए तो दूसरी और राजे को लाल जोड़ा पहनाया गया। वही अधिकांश ग्रामीण सिर्फ हिड़मा को देखने के लिए पहुंचे थे। साथ ही समाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी भी हिड़मा से लिपटकर रोई और अंतिम संस्कार में शामिल हुई।

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, जहां दूरदराज से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस तरह बस्तर के माओवाद संगठन का पोस्टर ब्याय हिड़मा का अंत हुआ। गुरुवार सुबह 8 बजे खूखांर माओवादी नेता हिड़मा और उसकी पत्नि राजे का शव पूवर्ति पहुंचा। एक दिन पहले हिड़मा के बड़े भाई मुया शव लेने के लिए आंध्र प्रदेश गए थे। सुरक्षा की मद्देनेजर शव को थोड़ी देर के लिए सीआरपीएफ कैंप में रखा गया था। उसके बाद 9 बजे हिड़मा के बड़े भाई मुया के घर लाया गया। जहां पहले से परिजनों के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।

भले ही परिजनों में दुख का माहौल था, लेकिन हिड़मा और राजे की मौत से उन शहीद परिजनों के चेहरो पर मुस्कान आई होगी, जिनकी हत्या में ये शामिल था। ना जाने कितने निर्दोष ग्रामीणों की हत्या में हिड़मा और उसकी पत्नी शामिल रही। करीब दो बजे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सीआरपीएफ, जिला बल और डीआरजी के जवान सुरक्षा में तैनात रहे ताकि किसी भी अप्रिय घटना घटित ना हो। आपको बता दें।18 नवंबर को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर हिड़मा और उसकी पत्नि राजे मारी गई थी। उसके बाद लगातार परिजन शव सौपने की मांग कर रहे थे और 19 नवंबर की रात को शव सौपा गया, 20 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button