छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का 21 अक्टूबर को होगा शुभारंभ, मैदान पर दिखेगा दिग्गजों और युवा प्रतिभाओं का दम CM साय करेंगे उद्घाटन, छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होंगे मुकाबले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लीग का शुभारंभ करेंगे। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस लीग में ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ प्रदेश के युवा खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से करेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छह टीमों के बीच होगा मुकाबलाछत्तीसगढ़ हॉकी लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। इनमें चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स, राजधानी रॉयल्स, मैनपाट टाइगर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स शामिल हैं। टीमों में ओलंपियन, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, प्रदेश के अनुभवी खिलाड़ी और उभरती प्रतिभाएं शामिल होंगी।

लीग के मुकाबले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन शाम 5:30 बजे और 7:30 बजे दो मुकाबले आयोजित होंगे। पहले दिन महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का अवसरलीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के लिए मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार करना भी है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने से युवाओं को खेल की तकनीक, रणनीति, फिटनेस और टीमवर्क सीखने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्कहॉकी प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। जो दर्शक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, वे जियोहॉटस्टार पर सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश में हॉकी के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाने, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और छत्तीसगढ़ को खेल के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button