
रायपुर/ टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलरी दुकान को बनाया निशाना। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 95 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

घटना की शिकायत दुकान संचालक ने टिकरापारा थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





