छत्तीसगढ़रायपुर

दशहरा पर महापौर मीनल चौबे ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना नगरवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य की कामना की

रायपुर। विजयादशमी यानी दशहरा पर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने रावणभाठा फिल्टर प्लांट परिसर के समीप स्थित सुप्रसिद्ध दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अमर रामभक्त भगवान श्री हनुमानजी के चरणों में शीश नवाकर समस्त नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

महापौर ने भगवान श्रीh हनुमानजी से रायपुर नगर के निरंतर विकास और शहर को सकारात्मक ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दशहरा पर्व के अवसर पर जनकल्याण और नगर की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष साहू, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नर सिंग फरेन्द्र सहित रावणभाठा फिल्टर प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button