
बलौदाबाजार: वटगन गांव में घटित फल विक्रेता के हत्या के मामले का पर्दाफाश किया गया। थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में 02 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया ।
आरोपियों में मृतक अमृत गिरी की पत्नी चंद्रिका गिरी भी शामिल थी। आरोपियों द्वारा सुनियोजित योजना के तहत लोहे की कुल्हाड़ी से सिर में घातक वार करते हुए मृतक की हत्या कर दी गई थी।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के अपने प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की हत्या कर दी गई ।पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर उसे डांटने फटकारने से क्षुब्ध होकर तथा अपने प्रेमी से मिलने की चाहत में आरोपिया द्वारा अपने पति की हत्या करने की बनाई योजना बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा को चेन्नई से हिरासत में लिया गया। आरोपीया चंद्रिका गिरी के गोलमोल जवाब देने एवं विभिन्न पहलुओं पर गहन विवेचना करते हुए मामले का पर्दाफाश किया गया।
आरोपियों के नाम
1. टुन्ना कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी ग्राम बकटपुर थाना मानापुर कौटी जिला मुजफ्फरपुर राज्य बिहार2. चंद्रिका गिरी उम्र 38 साल निवासी ग्राम वटगन थाना पलारी




