छत्तीसगढ़रायपुर

साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी और राजनीति, आम जनता परेशान, रेलवे प्रशासन की कड़ी आपत्ति के बीच नगर निगम ने आमनाका ब्रिज के नीचे किया शिफ्ट

रायपुर। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी को हटा दिया गया।आमनका ओवरब्रिज के पास जमीन को लेकर रेलवे प्रशासन की कड़ी आपत्ति के बीच नगर निगम के अफसर साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी को हटाने में सक्रिय हो गए। शुक्रवार शाम निगम कर्मचारी साइंस कॉलेज चौपाटी पर पहुंचे और यहां स्टॉल लगाने वालों को हटने की चेतावनी दी।

इस पर स्टॉल लगाने वालों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। उनकी काफी देर तक निगम के कर्मचारियों से बहस होती रही। निगम की इस कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी भी उतर आए। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
आमानाका ओवरब्रिज के पास बने वेंडर जोन को रेलवे ने अपना बताते हुए नोटिस चस्पा किया है। उस जगह की नगर निगम ने सफाई भी कराई, लेकिन साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी के कारोबारियों को कोई सूचना नहीं दी। शुक्रवार रात आठ बजे निगम के कर्मचारी चौपाटी पर पहुंचे और सभी दुकानदारों को स्टॉल हटाने का अल्टीमेटम दिया।

इसका विरोध स्टॉल लगाने वालों ने किया। उन्होंने निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि पहले नोटिस क्यों नहीं जारी किए गए। बता दें कि यह क्षेत्र नगर निगम के जोन-7 में आता है।

निगम और रेलवे के अफसर मौन
इस मामले में जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा और रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी से लगातार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों अफसरों ने फोन रिसीव नहीं किया। आमानाका ओवरब्रिज के पास चौपाटी शिट करने के मामले में दोनों ही चुप्पी साध गए। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को ही रात में अल्टीमेटम देने के लिए लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button