Balodखैरागढ़छत्तीसगढ़डोंगरगढ़दुर्गधमतरीबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरबीजापुरबेमेतराराजनांदगांवरायपुर

BJP ने कांग्रेस पर लगाया आरोप कहा CM की वीडियो के साथ छेड़छाड़ एवं एडिट कर छवि धूमिल करने का प्रयास आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कठोर कार्रवाई की मांग की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबोधन के वीडियो में छेड़छाड़ एवं एडिट कर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज एसपी कार्यालय पहुँचा।भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मुख्यमंत्री साय 02 दिसम्बर को जिलास्तरीय वार्षिक सामाजिक सम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने बोईरदादर रायगढ़ गए थे जहाँ मुख्यमंत्री ने जनता एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले समय में यदि आदिवासी समाज के बेटा बेटी अपना कोई उद्योग धंधा शुरू करते हैं तो उन्हें एक रुपए एकड़ में जमीन मुहैया कराई जाएगी।

लेकिन रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की निवासी मनीषा गोंड़ द्वारा अपने फेसबुक आई.डी. के जरिये मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अपने गलत तथ्यों को जोड़कर तथा भाषण को तोड़-मरोड़कर, एडिट कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है, जिससे आम जनता में गलत संदेश जा रहा है।भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इसी प्रकार भूपेश है तो भरोसा है नाम के फेसबुक पेज से भी उक्त वीडियो को छेड़छाड़ कर, एडिट कर वायरल किया गया है। उक्त दोनों वीडियो के वायरल होने से छत्तीसगढ़ की जनता, किसान और आदिवासी समाज काफी रुष्ट है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुँची है।

मुख्यमंत्री साय की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल किये गये एडिट वीडियो के पीछे प्रदेश की विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की साजिश हो सकती है, जिसकी जाँच कर मामले की तह तक जाना आवश्यक है। मनीषा गोंड़ और भूपेश है तो भरोसा है पेज के आई.डी. होल्डर के द्वारा किया गया दुष्कृत्य जघन्य अपराध है, साथ ही भारतीय सुरक्षा संहिता व आई.टी. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी है। भाजपा ने उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध तथा इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुध्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वीडियो में छेड़छाड़ कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है जो कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही है। इसलिए कांग्रेस इस तरह की निम्नस्तर की राजनीति में उतर आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button