छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur-Moa: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाउंसर ने बंदूक से सालियों पर चलाई गोली एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरी की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी के मोवा और पंडरी इलाके में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के चलते बाउंसर जीतेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों पर पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना ऊषा प्राइड कमर्शियल रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास, अपोलो मेडिकल स्टोर के नजदीक हुई। मृतका की पहचान गीतांजलि वर्मा उर्फ जया के तौर पर हुई है। वहीं घायल की पहचान दुर्गेश्वरी के रूप में हुई है।


जानकारी में सामने आया है कि आरोपी जीतेंद्र वर्मा का उसकी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद खिलेश्वरी अपने मायके आ गई थी। मायके आकर पत्नी ने बात नहीं की, जिससे आरोपी गुस्से में अपने ससुराल आ गया।

ससुराल में पत्नी नहीं मिली। वह अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी। उसने अपनी पत्नी और एक वर्ष के बच्चे के बारे में पूछा तो दोनों सालियों ने बताने से मना कर दिया। वह मिलने की जिद कर रहा था। सालियों ने नहीं बताया तो उसने विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी जितेंद्र वर्मा ने अपनी दोनों सालियों पर गोली चला दी।

गीतांजली के सिर पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

गोली चलाने के बाद वह भागने लगा और सड़क पर भी फायरिंग की। लोगों ने उसे घेरकर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर सहित पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ में यह पता चला है कि वह पत्नी से इतना नाराज था कि वह अपनी पत्नी को मारने के इरादे से ही लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर विवाद इतना गंभीर कैसे हुआ कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button