
रायपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम और यातायात पुलिस ने मालवीय रोड मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की। मार्ग विभाजक के दोनों ओर सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की वीडियोग्राफी कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के मामले में कुल ₹55 हजार का ई-चालान वसूला गया।

अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित न करें। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी गई।
अधिकारियों के मुताबिक, टीम प्रहरी अभियान के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई से रायपुर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था बेहतर हो रही है और राहगीरों को जाम से राहत मिल रही है।




