छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

बिलासपुर-रतनपुर में पुल के नीचे लावारिस मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, सिम्स में कराया गया भर्ती

रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला है। सुबह राहगीरों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पुल के नीचे से नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बच्चे की प्राथमिक जांच की। स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और निगरानी के लिए नवजात को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।नवजात को सिम्स में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

फिलहाल बच्चे की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे की देखरेख में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों से इस बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button