छत्तीसगढ़रायपुर

झीरम नरसंहार पर बघेल ने केवल राजनीति की : भाजपा सांसद पांडेय का तीखा हमला

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की झीरम घाटी नरसंहार के प्रति कभी कोई वास्तविक संवेदना नहीं रही बघेल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पाण्डेय ने कहा कि बघेल पूरे 5 साल केवल जेब से पर्ची निकालकर सबूत जेब में होने का नाटक करते रहे, लेकिन कभी उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए और फिर सत्ता में आने के बाद बघेल लगातार कहते रहे कि झीरम घाटी हमले के सबूत उनकी जेब में हैं। लेकिन पाँच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बावजूद उन्होंने कभी वह सबूत अदालत के सामने पेश नहीं किया।

पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भूपेश-सरकार के पास 3200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला करने, 540 करोड़ रुपये की कोयले में अवैध कमाई करने, ऑनलाइन सट्टा (महादेव बेटिंग ऐप) चलवाने और 508 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी लेने का पूरा समय था

लेकिन झीरम घाटी के शहीदों को न्याय दिलाने और सबूत कोर्ट में रखने का समय नहीं मिला! पाण्डेय ने कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता दुर्दांत नक्सली हिड़मा को अपना ‘रोल मॉडल’ बता रहे हैं! इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का चरित्र और उनकी मानसिकता किस दिशा में है और वे किसे अपना आदर्श मानते हैं? पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और घोटालों की राजनीति को भली-भाँति समझ चुकी है और झीरम घाटी पर केवल राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button